Edited By Urmila,Updated: 15 Aug, 2022 01:40 PM
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खन्ना स्थित गांव ईसड़ू पहुंचे।
खन्ना: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खन्ना स्थित गांव ईसड़ू पहुंचे। सी.एम. मान शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की पुण्यतिथि मौके पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद करनैल सिंह की पुण्यितिथ पर राजस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संबोधन करते हुए सी.एम. मान ने पी.एम. मोदी के मुफ्त रेवड़ी वाले बयान पर निशाना साधा है।
इस दौरान सी.एम. मान ने केंद्र पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का टेक्स जो केंद्र सरकार को पैसा जाता है उसमें से ही लोगों को सहूलियतें दे रहे हैं। उ उन्होंने कहा कि बी.जे.पी. ने जो खुद 15-15 लाख रुपए के वायदे किए थे वह कहां गए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि पी.एम.मोदी ने अपने दोस्तों के कर्जे माफ कर दिए हैं। मोदी द्वारा अपने दोस्तों के 10-10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए जा रहे हैं। कई सारे मुद्दे केंद्र सरकार के पास उठाए हैं, और भी कई मुद्दे केंद्र के पास उठाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here