अब बिना छत के भी मिलेगा सोलर का फायदा! केंद्र सरकार लाई नई सुविधा

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 04:31 PM

now get the benefits of solar power even without a rooftop

केंद्र सरकार ने सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वर्चुअल नेट मीटरिंग' की नई सुविधा शुरू की है

पंजाब डेस्क: केंद्र सरकार ने सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वर्चुअल नेट मीटरिंग' की नई सुविधा शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत अब जिन लोगों के पास अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह नहीं है, वे किसी दूसरी जगह जैसे खेत, फैक्टरी, ऑफिस या किसी अन्य इमारत की छत पर सोलर प्लांट लगाकर भी अपने घर के बिजली बिल में लाभ ले सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत सोलर प्लांट से बनने वाली बिजली सीधे सरकारी ग्रिड में जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता को उसके हिस्से के अनुसार बिजली का लाभ उसके घरेलू बिजली बिल में एडजस्ट  किया जाएगा। इसके अलावा, अब एक ही सोसायटी या अपार्टमेंट के कई लोग मिलकर साझा सोलर प्लांट भी लगा सकेंगे। इससे बनने वाली बिजली का लाभ सभी सदस्यों को उनके तय हिस्से के अनुसार मिलेगा। यह सुविधा कम से कम 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी।

यह सुविधा खासतौर पर फ्लैट, अपार्टमेंट और घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जहां निजी छत पर सोलर पैनल लगाना संभव नहीं होता। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!