विवादित बयान के बाद कुल्ले वाली सरकार के दरबार में पहुंची रितु नूरा, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

Edited By Kamini,Updated: 13 Jul, 2026 04:01 PM

ritu nooran has apologized

सूफी गायक नूरां सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चाओं में बना रहता है। कई बार वह परिवारिक मसले के कारण विवादों रह चुका है अब रितु नूरां कुल्ले वाली सरकार को लेकर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में है।

जालंधर (सोनू): सूफी गायक नूरां सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चाओं में बना रहता है। कई बार वह परिवारिक मसले के कारण विवादों रह चुका है अब रितु नूरां कुल्ले वाली सरकार को लेकर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में है। अब आखिरकार इस मामले को लेकर रितु नूरां बैकफुट पर आ गई और उसने फगवाड़ा में स्थित कुल्ले वाली सरकार के बाबा (सोमनाथ जी) के दरबार में जाकर उनसे माफी मांग ली है। काफी दिनों से गरमाया मौहाल अब शान्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दरबार में भारी संख्या में संगत और एसएसपी माधवी शर्मा सहित पुलिस फोर्स तैनात रही। रितु नूरां ने कहा कि जाने-अनजाने में जो शब्द उससे कहे गए उसके लिए वह सभी फकीर फकरों से माफी मांगती है। वहीं मौके पर बाबा सोमनाथ जी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं कहे थे। उसके साथ उनका कोई विवाद नहीं था। रितु नूरा के साथ में आए मंगी खान ने कहा कि उनका काम गाने का है और वह गाना जारी रखेंगे।

इस दौरान एसएसपी के सामने रितु नूरां और मंगी खान ने कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी से माफी मांगी और विवाद को खत्म करने की अपील की। वहीं बाबा सोमनाथ जी के द्वारा भी दोनों को माफ करके विवाद को खत्म किया गया। बता दें कि 'कुल्ले वाली सरकार' के बाबा जी (सोमनाथ जी) पर रितु नूरां और मंगी खान द्वारा कथित रूप से गलत टिप्पणी की गई, जिसको लेकर लगातार माफी की मांग उठ रही थी और विवादित बयान को लेकर लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष पाया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!