घर में अकेली नाबालिग को पड़ोसी ने हवस का बनाया शिकार, उलाहना देने पहुंचे  परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर, दूसरी बेटी लहूलुहान!

Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2026 04:26 PM

all limits crossed with a minor girl alone at home

महानगर में मासूम और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

लुधियाना (राज) : महानगर में मासूम और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। यहां के एक इलाके में रहने वाले कलयुगी पड़ोसी द्वारा इंसानियत और पड़ोस के रिश्ते को कलंकित करने का बेहद घिनौना और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर घर में घुसकर 17 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचा, तो आरोपी ने उलटा ईंट-पत्थरों से हमला कर पीड़िता की बड़ी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस शिकायत में पीडि़ता के पिता ने बताया कि बीते 29, 30 और 31 मई को उनका परिवार किसी घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उनकी 17 वर्षीय छोटी बेटी अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए उनके पड़ोस में रहने वाले सोनू कुमार दीवार लांघकर जबरन उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती घिनौने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी तीन दिनों तक लगातार इस खौफनाक वारदात को अंजाम देता रहा। जब एक महीने के बाद पीड़ित परिवार वापस लौटा, तो बदहवास हालत में बेटी ने रोते हुए अपनी मां को अपनी इस भयानक दास्तां सुनाई। बेटी की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। 

पिता के मुताबिक, जब वह अपने पति और बड़ी बेटी को साथ लेकर आरोपी सोनू कुमार के घर पर सिर्फ इस बात का उलाहना देने गए कि उसने ऐसा क्यों किया, तो आरोपी और उसके परिजनों ने अपनी गलती मानने की बजाय आपा खो दिया। आरोपी सोनू कुमार ने आव देखा न ताव, छत और गली से पीड़ित परिवार पर ताबड़तोड़ ईंट-रोड़े और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस अचानक हुए पथराव में एक भारी ईंट सीधे पीड़िता की बड़ी बहन को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ी। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। 

परिजनों ने तुरंत खून से लथपथ बेटी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक दोहरे अपराध की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ जबरन घर में घुसने, जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और लड़की के नाबालिग होने के कारण पोक्सो एक्ट व बलात्कार की संगीन धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी धर्मेद्र सिंह के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवा जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!