Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Sep, 2021 10:49 AM
हाईकमान की सलाह पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया है।
जालंधर /चंडीगढ़ (धवन): हाईकमान की सलाह पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से चन्नी ने लगातार कैप्टन के साथ रहे नेताओं की रिहाइश पर जाकर उनका मन जीतने की कोशिश की। सबसे पहले अमृतसर दौरे के दौरान संसद मेंबर गुरजीत सिंह औजला, विधायक राज कुमार वेरका की रिहाइश पर गए थे। इसी तरह चन्नी ने कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह और दूसरे विधायकों को भी अपने साथ लेकर चलना शुरू कर दिया है।
कैप्टन ने भी चन्नी की नियुक्ति और उनकी तरफ से उठाए गए कदमों की तारीफ की है। कैप्टन का विवाद सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू के साथ है। चन्नी के साथ उनके संबंध अच्छे ही रहे हैं। कांग्रेसियों का यह मानना है कि यह कदम चन्नी ने इसलिए उठाए हैं ताकि पार्टी में अलग गुट ना बन सके। इसी दिशा में चन्नी ने पूर्व मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा की रिहाइश में जाकर भी उनके साथ मुलाकात की थी।
इसी तरह वह दूसरे संसद सदस्यों और विधायकों के साथ भी बैठक कर रहे हैं। चन्नी को यह सुझाव भी दिया गया है। अब कांग्रेस सरकार के पास मुश्किल से 100 दिन का समय बचा है। इसलिए इस समय के दौरान तबादलों के दौर में और ज्यादा न फंसे और जल्दी सरकारी कामों में तेजी लाई जाए। अगर सरकार तबादलों में फंस गई तो फिर ध्यान चुनाव से हट जएगा। कांग्रेस को अकाली दल और आम आदमी पार्टी दोनों के साथ मुकाबला करना है और अपने एजंडे को पूरी तरह सैट करना है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here