Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2026 07:00 PM

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने मुलाकात कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
लुधियाना (विक्की): पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने मुलाकात कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्टी को प्रदेश में और मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान आशु ने पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सचिन पायलट के समक्ष रखे। दोनों नेताओं के बीच आगामी समय में पार्टी की रणनीति और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया और किक्की ढिल्लों भी मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक मामलों के साथ-साथ पंजाब में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल कायम करने पर भी मंथन किया गया। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट द्वारा वरिष्ठ नेताओं के साथ की जा रही मुलाकातों के क्रम में आशु के साथ हुई यह बैठक संगठन की आगामी दिशा और रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here