Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2026 03:32 PM

लुधियाना से एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है।
लुधियाना: लुधियाना से एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 17 साल की नाबालिगा ने शादी का ऑफर ठुकराया तो बौखलाए युवक ने घर में घुसकर उसे किडनैप कर उसका रेप किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा।
3-4 साथियों के साथ घर में घुसा आरोपी
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी युवक से मलेरकोटला में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इस दौरान युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि 17 जुलाई को घर में अकेली होने का फायदा उठाकर युवक 3-4 साथियों के साथ घर में घुसा और उसे जबरन कार में बैठाकर शिमला ले गया। पीड़िता के अनुसार शिमला के होटल में उसे करीब एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया और उसके साथ रेप किया गया। एक दिन आरोपी कमरे को लॉक करना भूल गया, जिसके बाद लड़की होटल से निकलकर फगवाड़ा स्थित अपनी बुआ के घर पहुंच गई। बाद में बुआ ने उसके पिता को सूचना दी।
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
वहीं मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। परिजनों को आशंका है कि आरोपी के साथियों ने भी उसके साथ गलत हरकत की हो सकती है। परिवार का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पिता का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिवार ने सवाल उठाए हैं।