पति की धमकी के बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, बरामद हुआ Note

Edited By Kamini,Updated: 05 Sep, 2026 05:34 PM

married woman takes drastic step

ताजपुर रोड स्थित गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक तनाव से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज) : ताजपुर रोड स्थित गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक तनाव से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, कैंची, टेबल और फंदे में इस्तेमाल की गई चुन्नी बरामद की है। मृतका के भाई की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के भाई संदीप कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर ने बताया कि उसकी बहन मनदीप कौर का विवाह 6 दिसंबर 2014 को समराला चौक के पास स्थित गुरु अर्जुन देव नगर निवासी अरविंदर कुमार के साथ हुआ था। संदीप के अनुसार, शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। पति अरविंदर कुमार, ससुर कृष्ण लाल और सास कमलेश रानी मिलकर मनदीप के साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगे और उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के रोज-रोज के जुल्म से परेशान होकर मनदीप का अपने पति के साथ अदालत में केस भी चल रहा था।

शिकायतकर्ता ने बयानों में खुलासा किया कि 3 अप्रैल 2026 को उसकी बहन मनदीप कौर केस की तारीख भुगतने के लिए लुधियाना की अदालत में पेशी पर गई थी। वहां उसके पति अरविंदर कुमार ने उसे सरेआम धमकाते हुए कहा कि वह उसे किसी भी सूरत में खर्चा नहीं देगा- न तो कोर्ट के जरिए और न ही वैसे। अदालत से लौटने के बाद मनदीप ने यह पूरी बात रोते हुए अपने भाई को बताई। पति की इस धमकी और बेरुखी के बाद से मनदीप गहरे मानसिक आघात और भारी तनाव में रहने लगी थी।

ससुराल पक्ष के उत्पीड़न और आर्थिक व मानसिक बेबसी से टूट चुकी मनदीप कौर ने 4 सितंबर को घर के अंदर छत वाले पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए 1 कैंची, 1 लकड़ी का टेबल, 1 चुन्नी और मृतका द्वारा छोड़ा गया 1 सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने मृतका के भाई संदीप कुमार के बयानों और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पति अरविंदर कुमार, ससुर कृष्ण लाल और सास कमलेश रानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा जा रहा है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!