Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 01:48 PM

शहर की टूटी सड़कों, गहरे गड्ढों और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजसेवी कुमार
लुधियाना: शहर की टूटी सड़कों, गहरे गड्ढों और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजसेवी कुमार गौरव के नेतृत्व में नगर निगम के जोन-ए कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने निगम अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ किया और सड़क मरम्मत की अनदेखी करते हुए 82 करोड़ रुपये के मैकेनिकल स्वीपिंग प्रस्ताव को प्राथमिकता देने पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह हादसों का खतरा बना हुआ है, जबकि कुछ महीने पहले बनी सीमेंटेड सड़कें भी उखड़ने लगी हैं। उनका कहना था कि सड़कों की मरम्मत के बजाय दूसरे प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये खर्च करने की योजना बनाई जा रही है।