Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Nov, 2025 11:09 PM

सर्दी के मौसम को देखते हुए आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि ठंड के मौसम में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
जालंधर (सलवान): सर्दी के मौसम को देखते हुए आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि ठंड के मौसम में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। नए शैड्यूल के अनुसार मुंबई से आदमपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट अब दोपहर 2 बजे मुंबई से चलगी शाम 4.20 बजे आदमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट शाम 4.50 बजे आदमपुर से उड़ान भरकर शाम 7.20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वहीं, हिंडन-आदमपुर फ्लाइट अब दोपहर 2 बजे हिंडन से रवाना होकर 3 बजे आदमपुर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में 3.25 बजे आदमपुर से चलकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।