Jalandhar: पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 24 Dec, 2025 07:23 PM

challans issued for vehicles

शहर के मॉडल टाउन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

जालंधर : शहर के मॉडल टाउन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मॉडल टाउन में स्थित शिवानी पार्क के पास पार्किंग में खड़ी 3-4 गाड़ियों के चालान काट दिए। चालान काटने पर गाड़ी के मालिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि, पुलिस ने पार्किंग में खड़ी इनोवा गाड़ी का गलत चालान काटा है। 

पीड़ित व्यक्ति रोहित खन्ना ने कहा कि, शिवानी पार्क के सामने वाली बिल्डिंग की पहली मंजिल में उसका खन्ना डिवेल्पर नाम का दफ्तर है। रोहित ने बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी गाड़ी (पीबी 25 के 3600) पार्क की थी। इसी बीच उसे फोन पर मैसेज किया कि आपका चालान काटा गया है। रोहित ने बताया कि जैसे उसके फोन में चालान कटने का मैसेज आयातो उसने तुरन्त सीसीटीवी कैमरे करें। जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पार्क में खड़ी गाड़ी की तस्वीर खींची और उसका चालान काट दिया। रोहित का कहना है कि, उसकी पीली लाइन के अंदर खड़ी की थी। 

वहीं पुलिस का कहना है कि, व्यक्ति ने अवैध पार्किंग की थी। पुलिस ने कहा कि कई बार चेतावनी जारी कर चुके हैं, लेकिन अवैध पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने से ट्रैफिक समस्या खत्म नहीं हो रही है। पुलिस का कहना है कि, इनोवा गाड़ी और उसके आसपास वाली गाड़ियां अवैध तौर पर पार्क की हुई थी। इसी के चलते उनका चालान काटा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!