Ludhiana : बीच सड़क पलटी कार, बाल-बाल बचे लोग, लगा लंबा जाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 May, 2024 11:41 PM

car overturned out of control in the middle of the road

शहर में देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते चीमा चौंक से बस स्टैंड की ओर जाते पुल पर एक कार अचानक पलट गई।

लुधियाना (विक्की) : शहर में देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते चीमा चौंक से बस स्टैंड की ओर जाते पुल पर एक कार अचानक पलट गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गाड़ी दूसरी दिशा में जा रही थी, जो डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ आकर पलट गई। वहीं हादसे होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है तथा उन्होंने बड़ी मुश्किल से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक गाड़ी के बीच सड़क पलट जाने से कई देर तक जमा की स्थिति जरूर देखी गई तथा राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!