Ludhiana में रातों-रात फैक्ट्री खाली कर गया वर्कर, सफेद रंग की बोलेरो कार बनी पहेली

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2026 10:28 AM

ludhiana factory robbery

पने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी का इंतजाम किया और फैक्ट्री में रखा तैयार माल गाड़ी में लाद फरार हो गया।

लुधियाना (राज):  गांव रनिया में एक नट-बोल्ट फैक्ट्री के वर्कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक के भरोसे का कत्ल कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार माल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।

फैक्ट्री मालिक दमनदीप सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उनकी 'नट-बोल्ट' बनाने की फैक्ट्री जे.के. रिजॉर्ट की बैक साइड, गांव रनिया में स्थित है। उनकी फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर रवि कुमार पासवान ने रात को इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रवि ने अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी का इंतजाम किया और फैक्ट्री में रखा तैयार माल गाड़ी में लाद फरार हो गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने फैक्ट्री के स्टॉक की जांच की, तो पता चला कि नट-बोल्ट की करीब 165 से 170 बोरियां गायब हैं। इतनी बड़ी मात्रा में माल गायब देखकर मालिक के होश उड़ गए। शुरुआती जांच और पूछताछ में यह साफ हो गया कि इस चोरी के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना ही पुराना वर्कर रवि कुमार पासवान और उसके साथी हैं। मामले की सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस सफेद बोलेरो गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा सके, जिसमें चोरी का माल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वर्कर रवि कुमार और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि चोरी हुए माल की कीमत लाखों में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!