पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना को मिली पैरोल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited By Kamini,Updated: 20 Nov, 2024 02:03 PM

balwant singh rajoana got parole

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा भाई बलवंत सिंह राजोआना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

लुधियाना : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा भाई बलवंत सिंह राजोआना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बलवंत सिंह राजोआना को आज बुधवार को 3 घंटे की पैरोल मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की पैरोल दी है। यह पैरोल बेअंत सिंह को अपने बड़े भाई कुलवंत सिंह के भोग में शामिल होने के लिए दी गई है। इस दौरान राजोआना लुधियाना स्थित अपने गांव आया। इससे पहले 2021 में उसे अपने पिता के भोग में शामिल होने के लिए एक घंटे की पैरोल मिली थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। 

PunjabKesari

कनाडा में हुई थी मौत

बलवंत सिंह राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह की 4 नवंबर को Canada में मौत हो गई थी। इसके बाद अब उनके गांव में कुलवंत सिंह का भोग रखा गया है । यह प्रोग्राम लुधियाना के पास स्थित पैतृक गांव रोजाना कलां में है। इसके लिए यह याचिका लगाई गई थी, जिसे की पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इसके बाद बलवंत सिंह राजोआना को वापस पटियाला जेल में भेजा जाएंगा।

PunjabKesari

फांसी के खिलाफ दायर कर रखी है याचिका

कुलवंत सिंह अपने बेटे से मिलने के लिए कुछ समय पहले कनाडा गए थे। 4 नंबर को शाम के समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। राजोआना के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं अब उनके 2 भतीजे और अन्य रिश्तेदार शेष रह गए है। याद रहे कि बलवंत सिंह राजोआना करीब 28 साल से जेल में बंद हैं। उन्होंने मौत की सजा सुनाई गई है। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के पास भेजी है। कोर्ट ने राष्ट्रपति के सचिव को आदेश दिया है कि इसे राष्ट्रपति के सामने रखें। साथ ही उनसे अनुरोध करें कि दो हफ्ते में इस पर फैसला ले लें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!