चुनावी हार के बाद अकाली दल सक्रिय, कमेटी का किया गठन

Edited By Kalash,Updated: 24 Mar, 2022 04:38 PM

akali dal active after election defeat committee formed

पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद अकाली दल सक्रिय हो गया है। चुनाव में हार के कारण जानने व गलतियों

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर पार्टी की कार्यशैली, जथेबंधक ढांचे, पार्टी की नीतियों में बड़े बदलाव करने और गांव स्तर तक पार्टी में नई जान डालने के लिए एक 12 सदस्ययों की उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह ऐलान पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज चंडीगढ़ में किया।

यह भी पढ़ें : SGPC चुनावों को लेकर प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान

कमेटी में जिन मैंबरों को शामिल किया गया है, उनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, चरणजीत सिंह अटवाल, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके, शरणजीत सिंह ढिल्लों, जनमेजा सिंह सेखों और सुरजीत सिंह रखड़ा के नाम शामिल हैं। आज पार्टी के मुख्य दफ्तर से इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के सीनियर मीत प्रधान और प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पहले विधानसभा चुनाव के संबंध में पहले कोर कमेटी में विस्तार के साथ चर्चा की गई, फिर पार्टी के सभी उम्मीदवार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, यूथ विंग और एस.ओ.आई के अधिकारियों आदि के साथ विस्तार के साथ मीटिंग की गई।

यह भी पढ़ें :  GNDU की छात्रा से छेड़छाड़, बचाने गए छात्रों पर किया जानलेवा हमला

इन मीटिंगों में यह बात उभर कर सामने आई कि पार्टी में समय के अनुसार बड़े बदलाव करने और सभी मसलों की जांच-पड़ताल करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी हर स्तर पर तालमेल कर रिपोर्ट पार्टी की कोर कमेटी को सौंपेगी, जहां कमेटी की राय अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!