Edited By Urmila,Updated: 28 Sep, 2026 01:38 PM

फगवाड़ा से एक सनसनीखेज राजनीतिक मामला सामने आया हैं जहां शिरोमणि अकाली दल (यूथ) के फगवाड़ा शहरी प्रधान सुखदीप सिंह वालिया पर उनके ही फार्म हाऊस में घुसकर बर्बरतापूर्वक हमला करने की सूचना मिली है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा से एक सनसनीखेज राजनीतिक मामला सामने आया हैं जहां शिरोमणि अकाली दल (यूथ) के फगवाड़ा शहरी प्रधान सुखदीप सिंह वालिया पर उनके ही फार्म हाऊस में घुसकर बर्बरतापूर्वक हमला करने की सूचना मिली है। वारदात में सुखदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक गल्यिारों में जबरदस्त हड़कंप मच गया हैं और अकाली दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है।
जानकारी अनुसार पीड़ित सुखदीप सिंह वालिया अपने फार्म हाऊस पर अकेले काम कर रहे थे। इसी दौरान 3 युवक वहां पहुंचे। आरोप हैं कि ये युवक पिछले कई दिनों से सुखदीप सिंह पर आम आदमी पार्टी ‘आप’ में शामिल होने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। जब सुखदीप ने पार्टी बदलने और अकाली दल छोड़ने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फार्म हाउस में पड़े एक कृषि औजारों से सुखदीप पर कई जानलेवा हमले किए गए। घटना की खबर मिलते ही अकाली दल के हलका इंचार्ज रंजीत सिंह खुराना अपने सहयोगियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे व सुखदीप को अपनी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
रंजीत सिंह खुराना और पीड़ित के चाचा सुखबीर सिंह वालिया ने आरोप लगाया कि हमलावर युवक पहले अकाली दल में ही थे लेकिन हाल ही में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वे अकाली दल के अन्य पदाधिकारियों को पैसों और पदों का लालच देकर तथा धमकियां देकर पार्टी बदलने पर मजबूर कर रहे थे।
खुराना ने सत्ताधारी पार्टी पर राजनीतिक दबाव और गुंडागर्दी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से हमलावरों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं। अस्पताल पहुंचे अकाली कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर आप से संबंधित राजनेताओं के करीबी सूत्रों ने लगाए जा रहे सभी आरोपों को गलत और झूठा करार दें उल्टा दूसरे पक्ष पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here