सनौर में AAP को बड़ा झटका, नगर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप जोशन समेत कई नेता BJP में शामिल

Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2026 08:03 PM

aap leader joins bjp

सनौर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब सनौर नगर कमेटी के अध्यक्ष, सनौर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी (आप) के एससी विंग के प्रदेश सचिव प्रदीप जोशन अपने समर्थकों सहित आज...

पंजाब डेस्क : सनौर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब सनौर नगर कमेटी के अध्यक्ष, सनौर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी (आप) के एससी विंग के प्रदेश सचिव प्रदीप जोशन अपने समर्थकों सहित आज भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदीप जोशन ने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदीप जोशन के साथ सनौर से कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग, मालवा जोन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, रजत बटिश, नरोटम भटनागर, बरिंदर बटिश, रोहित वालिया, आशीष गौड़, मानव, संजीव कुमार, दिनेश शर्मा, डॉ. कमल वालिया, याह कुमार, विजय कुमार भारद्वाज तथा परमिंदर भारद्वाज शामिल हैं। इसके अलावा समाज कल्याण क्लब, सनौर से जुड़े कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इनमें वरिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, जगदीप सिंह, गुरबीर सिंह, मनदीप सिंह, दविंदर सिंह, गुरवीर बट्टू तथा गुरविंदर सिंह शामिल हैं।

प्रदीप जोशन एवं अन्य नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना लोगों के बीच भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। प्रदीप जोशन एवं उनके बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से सनौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक आधार और जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!