अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल

Edited By Kalash,Updated: 10 Jan, 2022 04:45 PM

actor sonu sood s sister malvika joins congress

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। सी.एम. चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में मालविका सूद को कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। सी.एम. चन्नी ने कहा कि मालविका सूद को साथ लेकर चलेंगे।  

इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि मालविका सूद ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। अब मालविका सूद कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने जा रही है। सिद्धू ने कहा कि मालविका सूद को हम पार्टी में साथ लेकर चलेंगे और पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि मालविका सूद का पार्टी में स्वागत है। मालविका सूद के पार्टी ज्वाइन करने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

जिक्रयोग्य है कि मालविका सूद के पिछले कई दिनों से राजनीति में आने की चर्चाएं छिड़ गई थीं। बताया जा रहा है कि मालविका को मोगा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मालविका सूद को कई राजनीतिक दलों द्वारा टिकट ऑफर की गई थी पर उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ने का निर्णय लिया है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!