विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, पुलिस मुलाजिम को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 30 Oct, 2024 03:58 PM

action by vigilance bureau police employee arrested red handed

विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना सरहिंद के अधीन आती नबीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) मनदीप सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसके दो निजी एंबुलेंस को छोड़ने के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा था, जो एक ट्रक के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, लेकिन सौदा  20,000 रुपये में तय हो गया। इस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला थाना सदर में दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान इस पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।  इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना ई.ओ.डब्ल्यू., लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!