गर्भवती पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद पति ने निगला जहर,संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Feb, 2020 04:40 PM

abused by death of pregnant wife and two children husband take poison

बुधवार को सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर घर गई 7 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई।

मोगा(संजीव): बुधवार को सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर घर गई 7 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। इसी के चलते आज सुबह मृतका के पति ने सदमा बर्दाश्त न करते हुए जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही उसे तुरंत फरीदकोट मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

PunjabKesari, Abused by death of pregnant wife and two children husband take poison

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी छिंदर कौर तथा गर्भ में पल रहे 2 बच्चों की अचानक मौत हो गई। इस बात से वह मानसिक तौर पर परेशान था। कल शाम पत्नी के शव व दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार करने के बाद वह होश खो बैठा था। मृतक के पिता निर्मल सिंह के अनुसार उसका बेटा सारी रात सोया नहीं। रात को बार-बार उठ कर बाहर की ओर भाग रहा था। परिवार वाले सारी रात भागदौड़ करते रहे। 

सुबह मृतक खेतों में चक्कर लगाने की बात कहकर घर से चला गया। काफी समय बाद भी जब वह वापिस नहीं आया तो सब उसे ढूंढने लगे। उन्होंने अपने खेत वाले कमरे में जाकर देखा कि हरजिंदर के मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने तुरंत उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत काफी नाजुक है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!