पंजाब के होटल में हिमाचल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 24 Mar, 2026 03:04 PM

zirakpur hotel youth death

स्थानीय रंजन प्लाजा इलाके के होटल में 28 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

जीरकपुर (धीमन): स्थानीय रंजन प्लाजा इलाके के होटल में 28 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल के रहने वाले अभिषेक चौहान के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में रह रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। इससे मौत की असल कारणों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच अधिकारी एस.आई. हरविंदर जटाना ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल केस दर्ज कर सभी एंगल से जांच की जा रही है। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए होटल के रिकॉर्ड, सी.टी.वी. फुटेज और दूसरे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!