पावरकॉम ने लुधियाना जेल के बिजली कनैक्शन पर भी चलाया प्लास

Edited By Mohit,Updated: 13 Dec, 2019 08:57 PM

ludhiana hindi news

बकाया बिजली बिलो की वसूली को लेकर आज पावरकॉम लुधियाना की टीमों ने.............

लुधियाना (सलूजा): बकाया बिजली बिलो की वसूली को लेकर आज पावरकॉम लुधियाना की टीमों ने स्थानीय केन्द्रीय जेल के 2 बिजली कनैक्शनों पर प्लास चलाते हुए काट दिए। बिजली गुल होते ही जेल प्रशासन के पसीने छूट गए। मिली जानकारी अनुसार जेल के दो बिजली कनैक्शनों का बिजली बिल की बकाया राशि 1 करोड़ 64 लाख रूपए बताई गई है। दोपहर के 1.30 बजे के करीब जेल के दोनो कनैक्शन काट दिए गए थे। 

जेल प्रशासन की तरफ से पावरकॉम की मैनेजमैैंट को लिखित तौर पर सुरक्षा का हवाला देने के साथ ही कुछ दिनो में ही बिल की अदायगी कर देने के भरोसे पर पावर सप्लाई को बहाल कर दिया गया। इसी दौरान पावरकॉम प्रवक्ता ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि आज लुधियाना में जितने भी 25 लाख रूपए या फिर इससे उपर की राशि के बिजली पैडिंग वाले उपभोक्ता थे। उनके बिजली कुनैक्शन भी काट दिए गए है। यह भी बताया गया कि जिला कोर्ट की काटी गई पावर सप्लाई को भी लिखित तौर पर आश्वसन मिलने के बाद रिलीज कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!