आई.सी.ए.आई. जालंधर ब्रांच की पहली महिला चेयरपर्सन बनी सोनिया अरोड़ा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Mar, 2021 02:34 PM

sonia arora becomes the first woman chairperson of icai jalandhar branch

आज के दौर में ऐसा कोई फील्ड नहीं है जिसमें महिलाएं अपने दम पर अपनी पहचान नहीं बना सकतीं। अपने इसी दम पर.......

जालंधर(खुशबू): आज के दौर में ऐसा कोई फील्ड नहीं है जिसमें महिलाएं अपने दम पर अपनी पहचान नहीं बना सकतीं। अपने इसी दम पर चार्टर्ड अकाऊंटैंट सोनिया अरोड़ा द इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई) की जालंधर ब्रांच की पहली महिला चेयरपर्सन बनी हैं। सोनिया इससे पहले 2019 में ब्रांच की कैशियर और 2020 में वाइस चेयरपर्सन के तौर पर काम कर चुकी हैं।

महिलाओं के लिए खोलना चाहती हूं एक रास्ता
गुजराल नगर में रहने वाली 36 साल की सोनिया का कहना है कि वह हमेशा से ऐसा कुछ करना चाहती थीं जो कि महिलाओं के लिए अच्छा हो। ब्रांच की चेयरपर्सन बन कर उन्होंने यह काम भी पूरा किया। अब इससे अन्य कई महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह भी आगे आएंगी।  

PunjabKesari, Sonia Arora becomes the first woman chairperson of ICAI Jalandhar branch

जिदंगी में पति और परिवार का रहा पूरा सहयोग
जिदंगी में बहुत सारी परेशानियां आती हैं लेकिन जब लाइफ पार्टनर और घरवालों का साथ हो तो सब हल हो जाती हैं। इसमें उनके लाइफ पार्टनर सौरव अरोड़ा ने भी उनका पूरा साथ दिया है। अब वह अपनी इस जिम्मेदारी को भी पूरी तरह निभाएंगी।

पहली बार में ही क्लीयर की थी सी.ए.
सोनिया ने 2008 में पहली बार में ही सी.ए. की परीक्षा पास कर ली थी। बीकॉम के साथ उन्होंने सी.ए. की तैयारी शुरू की थी। इसके साथ ही उन्होंने कॉस्ट मैनेजमैंट और अकाऊंटैंसी की है जिसे उन्होंने पहली परीक्षा में ही क्लीयर कर लिया था।  

PunjabKesari, Sonia Arora becomes the first woman chairperson of ICAI Jalandhar branch

जिदंगी के हर पड़ाव को एंजॉय करें
जिदंगी में अपनी मंजिल को हासिल करने के लिए जरूरी है कि आप जिदंगी के हर पड़ाव को एंजॉय करे और पूरी मेहनत से आगे बढ़े। जैसे कि कहते हैं कि सी.ए. बनने वाले लोग पढ़ाकू या सारा दिन किताबों में ही रहते हैं, ऐसा नहीं है पढ़ाई के साथ खुद को भी समय दें एजॉय करें ताकि आपको किसी भी चीज का स्ट्रैस न हो। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!