Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2023 03:23 PM

गांव दोना नानका के सरपंच व उसके बेटे के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
फाजिल्का : गांव दोना नानका के सरपंच व उसके बेटे के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने मौजूदा सरपंच व उसके बेटे पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। यह मामला 3 साल पुराना बताया जा रहा है जिस पर अब जाकर कार्रवाई हुई है।
इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए एस.आई. गुरजीत सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 साल पहले वह अपने पति से अलग हो गई थी। 2021 को वह अपनी बहन के घर आई जो की दोना नानका में रहती है। उनकी बहन के घर पर कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति का काफी आना-जाना था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद वह कुलदीप सिंह के खेतों में काम करने लग गई। एक दिन कुलदीप सिंह मौका पाकर उसे अपने खेत में बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जब उसने इस बारे में उसके पिता सरपंच बलवंत सिंह को बताया तो उसने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here