Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 09:47 PM

जिला होशियारपुर के शाम चौरासी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसकी ही बेटी और जवाई द्वारा लंबे समय से कथित तौर पर मारपीट की जा रही थी। इलाके के लोगों के अनुसार महिला पर लगातार अत्याचार हो रहा था, जिसके चलते...
लुधियाना (गणेश/सचिन ) : जिला होशियारपुर के शाम चौरासी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसकी ही बेटी और जवाई द्वारा लंबे समय से कथित तौर पर मारपीट की जा रही थी। इलाके के लोगों के अनुसार महिला पर लगातार अत्याचार हो रहा था, जिसके चलते गांववासियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लुधियाना में रह रहे उसके रिश्तेदारों को सूचना दी और उन्हें तुरंत आकर महिला को अपने साथ ले जाने के लिए कहा।
फिलहाल पीड़ित बुजुर्ग महिला लुधियाना में मौजूद है, जहां उसके भाई अरजिंदर पाल द्वारा उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसको लेकर परिवार में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) कराने की बजाय महिला को सिर्फ इलाज करवाने की सलाह देकर मामला टाल दिया।
हैरानी की बात यह है कि अब जब महिला लुधियाना में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, तब भी पुलिस मौके पर पहुंचकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आरोपी पक्ष 12 अप्रैल की तारीख लेकर गया हुआ है, इसलिए फिलहाल कुछ नहीं किया जा सकता।