लेबर रूम के फर्श पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्टाफ बोला- 'स्ट्रैचर पर हुई है डिलीवरी'

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Feb, 2021 11:22 AM

woman gave birth to a child on the floor of the labor room

कुछ दिनों पहले पार्क में हुई महिला की डिलीवरी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब दूसरा मामला सामने आया है...

लुधियाना (राज): कुछ दिनों पहले पार्क में हुई महिला की डिलीवरी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब दूसरा मामला सामने आया है जिसमें सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड के लेबर रूम के फर्श पर ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला पास ही बने बाथरूम में जा रही थी। इससे पहले फर्श पर उसने बच्चे को जन्म दे दिया।

ढंडारी कलां निवासी फैक्टरी वर्कर साहुल यादव का कहना है कि उसकी पत्नी किरण गर्भवती थी। शनिवार की सुबह उसे दर्द शुरू हो गया था। वह सुबह 10 बजे पत्नी सहित सिविल अस्पताल पहुंच गया था। उसने मदर एंड चाइल्ड वार्ड में बने लेबर रूम में पत्नी की एंट्री करवाई। स्टाफ ने कहा कि उसकी पत्नी को एडमिट करना पड़ेगा। वह पत्नी को लेबर रूम में बिठाकर खुद एमरजैंसी में पर्ची कटवाने के लिए चला गया था। जब वह वापस लेबर रूम आया तो पता चला कि उसकी पत्नी की डिलीवरी हो चुकी है। पहले उसकी पत्नी बाथरूम जाने के लिए कह रही थी। स्टाफ और उसने भी मना किया था। मगर वह नहीं मानी और बाथरूम खुद ही चली गई थी। इसी कारण उसकी फर्श पर ही डिलीवरी हो गई थी।

ये भी पढ़े: ट्रैक्टर परेड हिंसा: गिरफ्तारी से पहले 'लक्खा सिधाना' पर केंद्र का बड़ा Action
स्टाफ बोला, स्ट्रैचर पर हुई है डिलीवरी

वहीं लेबर रूम के स्टाफ का कहना है कि महिला बाथरूम नहीं गई थी। वह स्ट्रैचर पर थी। उसकी डिलीवरी फर्श पर नहीं बल्कि स्ट्रैचर पर ही हुई है। फिलहाल, महिला और उसका बच्चा बिल्कुल ठीक है।

ये भी पढ़े: पत्नी से कही थी छुट्टी पर आने की बात, 10 दिन पहले आएगा तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर
9 माह की गर्भवती पत्नी को लेकर काट रहा लेबर रूम के चक्कर

एक अन्य मामले में मुंडिया कलां की मोगा कालोनी के रहने वाले विनय ने बताया कि उसकी पत्नी सोनी गर्भवती है। उसके 9 महीने पूरे होकर, ऊपर 6 दिन हो गए हैं मगर उसे दर्द नहीं लग रही है। 7 साल बाद उनके घर पर बच्चा हो रहा है, इसलिए वे किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। जब भी वह पत्नी को लेकर आता है तो लेबर रूम का स्टाफ उसकी पत्नी को दर्द लगने की दवा देकर वापस भेज देता है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!