क्राइम पर 'तीसरी आंख' का कड़ा पहरा: पुलिस कमिश्नर ने सेफ सिटी कंट्रोल रूम में दी औचक दस्तक

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2026 06:57 PM

paid a surprise visit to the safe city control room

महानगर में अपराधियों की शामत लाने और सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए लुधियाना पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है।

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों की शामत लाने और सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए लुधियाना पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आज पुलिस लाइन्स स्थित सेफ सिटी फैसिलिटी का विशेष दौरा किया ताकि शहर की निगरानी प्रणाली को और अधिक चाक-चौबंद किया जा सके। कमिश्नर ने कंट्रोल रूम में बैठकर खुद स्क्रीन पर शहर के चप्पे-चप्पे की लाइव फीड खंगाली और चल रहे ऑपरेशन्स की बारीकी से समीक्षा की।

PunjabKesari

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने उन संवेदनशील इलाकों की पहचान करने पर जोर दिया जहां अपराध की संभावनाएं अधिक रहती हैं और वहां की निगरानी व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है ताकि अवैध गतिविधियों पर तुरंत नकेल कसी जा सके। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-टूक शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कैमरों के जरिए संदिग्धों की पहचान कर तुरंत एक्शन लिया जाए ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!