Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2026 02:32 PM

एक दिलचस्प और हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक शादी की
बठिंडा: बठिंडा जिले से एक दिलचस्प और हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक शादी की बारात के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने हाईवे पर नोटों की बारिश कर दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला बठिंडा के गोनियाना रोड स्थित चिल्लां इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक जब हाईवे पर बारात गुजर रही थी, तब दूल्हे के दोस्त आगे चल रही एक जीप में सवार थे, जबकि पीछे कार में दूल्हा-दुल्हन आ रहे थे। इसी दौरान जीप में बैठे दोस्तों ने हवा में नोट उछालने शुरू कर दिए, जिससे कुछ पल के लिए ऐसा माहौल बन गया मानो आसमान से नोटों की बारिश हो रही हो।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में बैठे युवक नोट उड़ाते हुए जश्न मना रहे हैं। वहीं सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक-रुक कर इस दृश्य को देख रहे थे और हैरान नजर आए। खास बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।