विजय इंदर सिंगला परिवार समेत पहुंचे पोलिंग बूथ, डाली वोट

Edited By Urmila,Updated: 20 Feb, 2022 01:33 PM

vijay inder singla reached polling booth with family cast votes

संगरूर हलके में सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और हलका संगरूर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजय इन्दर सिंगला आज अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए संगरूर...

संगरूर (विजय कुमार सिंगला, दलजीत बेदी): संगरूर हलके में सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और हलका संगरूर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजय इन्दर सिंगला आज अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए संगरूर में पूरे परिवार समेत पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार समेत संगरूर में हरिपुरा स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर वोटों डालीं। विजय इन्दर सिंगला के साथ उनकी पत्नी दीपा सिंगला के अलावा उनकी सुपुत्री गोरी सिंगला और सुपुत्र मोहित सिंगला भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः CM चन्नी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे AAP उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला

बता दें कि गोरी सिंगला ने आज संगरूर में पहली बार अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग किया और उनको पहली बार वोट डालने और चयन आधिकारियों की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया गया। गोरी सिंगला ने अपना वोट डालने का निशान और प्रशंसा पत्र को दिखाते हुए खुशी जाहिर करते तस्वीरें भी सांझी की हैं। सिंगला ने वोटरों से अपील की कि वह अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करें जिससे एक अच्छी सरकार को चुना जा सके। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!