बड़ी खबरः CM चन्नी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे AAP उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला

Edited By Vatika,Updated: 20 Feb, 2022 01:00 PM

attack on aap candidate

बरनाला जिले  की हॉट सीट भदौड़ में मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के खिलाफ  चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बरनाला: बरनाला जिले  की हॉट सीट भदौड़ में मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के खिलाफ  चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले दौरान गाड़ी का सैंटर लाक टूट गया।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह ने बताया कि वह भदौड़ हलके में पोलिंग बूथ की चैकिंग करके वापिस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में ही कांग्रेसी नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। ‘आप ’ उम्मीदवार ने बताया कि इस दौरान वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!