विजीलैंस ने सरकारी वकील को 10,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ धरा

Edited By Des raj,Updated: 05 Sep, 2018 08:21 PM

vigilance has taken a bribe of rs 10 000 for government lawyer

विजीलैंस ने बुधवार को सरकारी वकील जतिंदर सिंह चाहल को कथित तौर पर 10,000 रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ धर लिया। यह रकम अदालत में चल रहे केस पर बहस न करने की एवज में ऐंठी गई थी। कथित आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करके विजीलैंस उसकी चल-अचल...

लुधियाना (महेश): विजीलैंस ने बुधवार को सरकारी वकील जतिंदर सिंह चाहल को कथित तौर पर 10,000 रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ धर लिया। यह रकम अदालत में चल रहे केस पर बहस न करने की एवज में ऐंठी गई थी। कथित आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करके विजीलैंस उसकी चल-अचल संपति की छानबीन कर रही है।

डी.एस.पी. विजीलैंस मनदीप सिंह संधू ने बताया कि कथित आरोपी को आज दोपहर कोर्ट काम्पलैक्स के बाहर फिरोज गांधी मार्केट रोड पर गाड़ी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सरकारी व शैडो गवाह के रूप में एस.डी.ओ. निरपाल सिंह व पी.एस.पी.सी.एल. के सर्कल अस्सिटैंट सुरिंदरपाल सिंह मौजूद थे। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।

मनदीप ने बताया कि यह कार्रवाई मिलरगंज निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अमल में लाई गई है। गुरप्रीत का जे.एम.आई.सी. आकाशदीप सिंह मलवई की अदालत में केस चल रहा है। जिसमें उसने केस से डिस्चार्ज होने के लिए अदालत में याचिका दायर कर रख थी। जिसकी सुनवाई 7 सितम्बर को मुकर्र है। जिस पर बहस न करने की एवज में आरोपी ने 20,000 रुपए की डिमांड की, परंतु बाद में सौदा 10,000 रुपए में तय हो गया। इस बीच गुरप्रीत ने इसकी शिकायत विजीलैंस के पास कर दी। बताया जाता है कि इस दौरान विजीलैंस अधिकारियों के साथ आरोपी की धक्कामुक्की भी हुई। जिसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!