केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Feb, 2022 09:56 PM

union cabinet minister piyush goyal targeted congress

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को यू.पी, बिहार के लोगों के बारें में की गई आपतिजनक टिप्पणी पर जमकर आड़े हाथों लिया।

लुधियाना  (गुप्ता) : केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को यू.पी, बिहार के लोगों के बारें में की गई आपतिजनक टिप्पणी पर जमकर आड़े हाथों लिया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में सभी राज्यों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। पंजाब की उन्नति में भी यू.पी बिहार के लोगों का अहम रोल है, पंरतु कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र ही ऐसा है कि वह भारत की एकता, अखंडता को हमेशा तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस ने ही पंजाब को आतंकवाद की भटठी में झोंका। दिल्ली के दंगो में भी कांग्रेस नेताओं का ही हाथा था पंरतु अब पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को हराने का मन बना लिया है। 

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर बेहद दुखी है। आम आदमी पार्टी ने जो वायदे किए, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी जो वायदा करती है उसे पूरा करती है। उतराखंड, यू.पी व पूर्वोतर के सभी प्रदेश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहा- वहां विकास हुआ है। भाजपा की सरकार बनी तो लुधियाना की इंडस्ट्री को विश्व में स्थान दिलाया जाएगा क्योंकि लुधियाना के उद्योग में उन्नति करने की बेहद संभावनाएं थीं पंरतु अयोग्य लोगों के हाथ में कमान होने के कारण प्रदेश का उद्योग उन्नति नहीं कर सका। अब प्रदेश में भाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाकर माफिया राज को खत्म करेगी। 

गोयल ने कहा कि उनकी कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों का राहुल गांधी ने मीडिया के बीच अपमान किया। इसी प्रकार राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को पंजाब में मुख्यमंत्री रहते हुए काम नहीं करने दिया व केन्द्र से मिलकर चलने पर अपमानित करते हुए मुख्यमंत्री के पद से उतार दिया। इस अवसर पर भाजपा लुधियाना अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन, कार्यकारिणी सदस्य अरुणेश मिश्रा, डा. सुभाष बांसल, जतिन्द्र मित्तल, बॉबी जिंदल, हरकेश मित्तल, प्रो. रजिन्द्र भंडारी ने पीयूष गोयल का स्वागत किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!