Edited By Kalash,Updated: 15 Mar, 2025 06:07 PM

राहों में चाकू से वार कर मारे गए जगदीप सिंह के मामले में नया मोड आ गया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): राहों में चाकू से वार कर मारे गए जगदीप सिंह के मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का कारण प्रेम प्रसंग निकला। यहां आपको बता दें कि इस मामले में जगदीप सिंह का भाई जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
डी.एस.पी. सब डिवीजन नवांशहर के दफ्तर में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए डी.एस.पी. राजकुमार ने बताया कि मृतक के पिता निर्मल सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी मोहल्ला दुगला राहों ने बताया कि गत 13 मार्च को रात करीब साढे 7 बजे उसका लड़का जगदीप सिंह उसके घर से रात का खाना लेकर फिल्लौर रोड स्थित अपने घर को जा रहा था कि मार्ग में पहले से खड़े सुदागर सिंह उर्फ सागर तथा हरगोपाल सिंह उर्फ पांडे दोनों पुत्र गुरदीप सिंह ने उसके लड़के को पकड़ कर मारपीट करना शुरु कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोनों ने तेजदार हथियार से उसके लडके जगदीप पर वार किया । उसने बताया कि हमलावरों से बचाने के लिए उसने अपने दूसरे लडके जगतार को मदद के लिए आवाज दी। जिस पर उक्त हमलावरों ने हमला किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस इस दौरान हमलावरों की मां जसविन्दर कौर पत्नी गुरदीप सिंह भी मौके पर आ गई तथा उसने ललकारा मारा कि जगदीप सिंह की तरह जगतार सिंह का काम भी कर दो जो उनके रास्ते में बाधा बनते है। जिससे तैश में आकर हरगोपाल तथा सुदागर सिंह ने जगतार सिंह को मार देने की नीयत से कई बार किए।

निर्मल सिंह ने बताया कि उसके शोर डालने पर उक्त आरोपित वहा से भाग गए। उसने बताया कि हमसे में घायल जगदीप सिंह तथा जगतार सिंह को उपचार के लिए सिविलस अस्पताल नवांशह में लाया गया जहां जगदीप सिंह को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया तथा जगतार सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी कालेज सैक्टर 32 चंडीगढ़,के लिए रैफ कर दिया। डी. एस.पी.राजकुमार ने बताया कि कत्ल की रंजिश बजह यह है कि निर्मल सिंह के भतीजे की पुत्रवधू को आरोपियों के चाचे के लडके परमवीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी मोहल्ला दुगला ने करीब 2 वर्ष से अपने प्रेम जाल में फंसा कर बिना शादी किए अपने पास रखा हुआ है।
मृतक के परिजन इस अवैध रिश्ते का विरोध करता था तथा इसी रंजिश को लेकर मृतक पर हमला किया गया था। डी.एस.पी.ने बताया कि एस.एस.पी.डा.महिताब सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना राहो के एस.एच.ओ.जरनैल सिंह की पुलिस पार्टी ने एस.पी.डा.मुकेश कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपित सुदागर सिंह उर्फ सागर ,हरगोपाल सिंह उर्फ पांडे दोनों पुत्र गुरदीप सिंह ,उनकी माता जसविन्दर कौर पत्नी गुरदीप सिंह तथा मौके पर मौजूद परमवीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलविन्दर सिंह के खिलाफ थारा 103(1),109,3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। डी.एस.पी.राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तांकि वारदात में प्रयुक्त तेजदार हथियारों को बरामद किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here