नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 27 Dec, 2025 05:27 PM

one person arrested with drugs pills

पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल लखजिन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त दौरान संदिग्ध लोगों तथा वाहन चालकों की तलाश में थाना सदर से गांव हियाला से होते हुए गांव घक्केवाल की ओर जा रही थी कि गांव हियाला से करियाम की ओर जाने वाले लिंक सड़क पर पहुंची तो करियाम साइड से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से एक लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे घास फूंस में फैंक कर वहां से भागने का प्रयास करने लगा।

जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। हैड कांस्टेबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखवीर महे उर्फ लक्की पुत्र चमन लाल निवासी करियाम थाना सदर नवांशहर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!