रूपनगर के युवक की ड्यूटी के दौरान मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Edited By VANSH Sharma,Updated: 21 Jun, 2026 07:47 PM

rupnagar youth dies of electrocution while on duty

कस्बा मोरिंडा के पास पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन (बिजली बोर्ड) के बूरमाजरा ग्रिड में तैनात एक बिजली कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

रूपनगर: कस्बा मोरिंडा के पास पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन (बिजली बोर्ड) के बूरमाजरा ग्रिड में तैनात एक बिजली कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर जिले के गांव लथाड़ी (ब्लॉक नूरपुर बेदी) का रहने वाला था। अरविंदर को कुछ महीने पहले ही बिजली बोर्ड में नौकरी मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, अरविंदर सिंह ग्रिड में आई एक शिकायत के बाद फॉल्ट चेक करने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों को पहले उसकी हालत गंभीर होने की सूचना दी गई थी, लेकिन जब वे मोरिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट लगने के कारण युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर है। वहीं, बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच का विषय है। पूरी जांच के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!