Edited By Urmila,Updated: 09 Dec, 2021 03:08 PM
आज के दौर में प्रेम विवाह करनs का रिवाज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बहुत कम प्रेम विवाह ऐसे होते हैं, जो ज्यादा समय तक निभा पाते हैं। गुरदासपुर में एक ऐसा जोड़ा है, जिसने प्रेम विवाह करवाया है।
गुरदासपुर (गुरप्रीत): आज के दौर में प्रेम विवाह करने का रिवाज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बहुत कम प्रेम विवाह ऐसे होते हैं, जो ज्यादा समय तक निभा पाते हैं। गुरदासपुर में एक ऐसा जोड़ा है, जिसने प्रेम विवाह करवाया है। लव मैरिज के बाद उनके परिवारों ने उनसे मुंह मोड़ लिया। उन्होंने मेहनत कर यह साबित कर दिया कि मन में अपनी मंजिल को हासिल करने की हिम्मत हो, एक दूसरे पर विश्वास हो, एक-दूसरे की भावनाएं समझने वाली समझ हो तो मुश्किलें हल और जीत हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं।
यह भी पढ़ेंः JEE Main 2022: जानिए आवेदन, पात्रता एवं पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी
पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि लव मैरिज करवाने वाला जोड़ा सन्नी और मीनू गुरदासपुर में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते हैं और अच्छे पैसे भी कमा रहे हैं। इनकी तरफ से तैयार किए जाते बर्गर इस समय गुरदासपुर में काफी मशहूर हो चुके हैं। लव मैरिज करवाने के बाद दोनों के परिवारों ने उनको मंजूर नहीं किया और उनको घर से बाहर कर दिया। कुछ महीने बाद लाकडाऊन लग गया। सन्नी जो ऑनलाइन मार्केटिंग करता था, नौकरी जाने कारण बेरोजगार हो गया और दोनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उस समय किसी ने उनकी सार नहीं ली।
यह भी पढ़ेंः बादलों के गढ़ में CM चन्नी ने जमाई अपनी धाक, कही यह बात
दोनों की हिम्मत और आपसी सहयोग के साथ उन्होंने अपने पैरों पर खडे़ होने की ठान ली और अपनी पत्नी के कहने पर अपना मोबाइल और सोने के गहने बेच दिए और फास्ट फूड की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी। पत्नी के काम पर जाने के कारण घरवालों का विरोध और लोगों के ताने भी बरदाश्त करने पड़े परन्तु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लोगों के ताने-मेहनों की परवाह किए बिना उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा। धीरे-धीरे दोनों पति-पत्नी का काम चल पड़ा। परमात्मा का शुक्र करते हुए अब वह एक अच्छी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here