नशेड़ियों का सामान गिरवी रख करते थे यह हरकत, महिला समेत दो चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Urmila,Updated: 21 May, 2022 03:27 PM

this act was used to mortgage the goods of drug addicts

नशेडियों का सामान गिरवी रख कर उन्हें नशा सप्लाई करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना (गौतम): नशेडियों का सामान गिरवी रख कर उन्हें नशा सप्लाई करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन, 50 प्लास्टिक के लिफाफे, एक लाईटर, एक इलेक्ट्रिक कंडा, एक पन्नी व टोयटा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से नशेड़ियों के गिरवी रखे गए 5 दोपहिया वाहन भी बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ थाना जमालपुर में नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ बिंदर व नवां शहर की रहने वाली सर्वजीत कौर के रूप में की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी महिला से नशा लाकर आगे सप्लाई करता है । सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू किया गया तो आरोपी वरिंदर से 10 ग्राम व आरोपी सर्वजीत कौर से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि अगर किसी नशेड़ी के पास पैसे नहीं होते तो वह उनके वाहन गिरवी कर उसके हिसाब से उन्हें नशा सप्लाई कर देते है। शुरूआती जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी करने के आरोप में मामलें दर्ज है। आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी तलाश की जा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!