Edited By Kamini,Updated: 12 Jul, 2023 02:52 PM

लुधियाना में बुड्ढा दरिया में पानी का बहाव बढ़ गया है। इस कारण एम.एस. कॉलोनी, सी.एम.सी. कॉलोनी, गुरु रामदास नगर, माता रानी कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी में पानी घुस गया।
भामियां कलां (जगमीत) : लुधियाना में बुड्ढा दरिया में पानी का बहाव बढ़ गया है। इस कारण एम.एस. कॉलोनी, सी.एम.सी. कॉलोनी, गुरु रामदास नगर, माता रानी कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी में पानी घुस गया। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सी.एम.सी. कॉलोनी के सैकड़ों घरों में बुड्ढा दरिया का पानी 3 से 4 फीट तक भर गया है।
लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं, इस समय की स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। सी.एम.सी. कॉलोनी में युवा सिमरनजीत सिंह हुंदल, राजिंदर सिंह हुंदल, लवप्रीत सिंह और अन्य युवा पानी से प्रभावित लोगों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दे रहे हैं।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here