माचिस की तीली जलाते ही घर में हुआ फ्लैश फायर, धमाके जैसी आवाज सुनकर बाहर निकले लोग... 3 झुलसे

Edited By Kamini,Updated: 21 Sep, 2026 12:31 PM

flash fire in the house

रसोई गैस में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बठिंडा में परसराम नगर में रसोई में गैस लीकेज के कारण बड़ा हादसा हो गया।

बठिंडा:  रसोई गैस में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बठिंडा में परसराम नगर में रसोई में गैस लीकेज के कारण बड़ा हादसा हो गया। ये घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि, रसोई में जमा एलपीजी गैस ने माचिस की चिंगारी के संपर्क में आते ही आग पकड़ ली। अचानक लगी इस आग की चपेट में आने से 32 वर्षीय रूनिया देवी और पड़ोस में खेल रही 2 बच्चियां नीतिका (12) और राधा (9) झुलस गईं।

PunjabKesari

इस दौरान हादसे के दौरान महिला रूनिया की हालत गंभीर होने के चलते उसे एम्स बठिंडा रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रसोई में गैस लीकेज की गंध आने से  सुनील चौपाल ने सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, लेकिन इस दौरान लीकेज के कारण रसोई में काफी गैस जमा हो गई। इस दौरान उसने घर के खिड़की दरवाजे खोले गैस को बाहर नहीं निकाला, जिस कारण  उसकी पत्नी रूनिया देवी ने रसोई में लकड़ी का चूल्हा जलाने के लिए मासिच जलाई। रूनिया जैसे ही माचिस जलाई तो अचानक से जमा गैस ने की चिंगारी पकड़ ली और तेज फ्लैश फायर हुआ, जिसके महिला रूनिया सहित बहर खेल रही 2 बच्चियां भी इस आग की चपेट में आ गई। 

PunjabKesari

इस दौरान धमाके जैसी आवाज आने से लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही नौजवान वेल्फेयर सोसायटी की टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ये हादसा सिलेंडर फटने से नहीं बल्कि रसोई में जमा गैस के कारण हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!