नवविवाहित जोड़े की उजड़ी खुशियां, हादसे दौरान सड़क पर गिरी पत्नी के ऊपर से गुजरा ट्रक

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Oct, 2020 02:54 PM

the truck passed over the wife who fell on the road during the accident

फिलहाल पति को उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल समाना दाख़िल करवाया गया। घटना उपरांत चालक ने ट्रक समेत दौड़ने की कोशिश की परन्तु...

समाना (दर्द): यहां एक नए विवाहित जोड़ो की खुशियां उस समय उजड़ गई, जब एक भयानक हादसे दौरान नव विवाहिता पत्नी की मौत हो गई, जबकि इस हादसे दौरान उसका पति बाल-बाल बच गया। जानकारी मुताबिक समाना-भवानीगढ़ सड़क पर कुलारें मोड़ नज़दीक सोमवार शाम को मोटरसाईकल और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई, जिस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फिलहाल पति को उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल समाना दाख़िल करवाया गया। घटना उपरांत चालक ने ट्रक समेत दौड़ने की कोशिश की परन्तु राहगीरों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। सिविल अस्पताल में इलाज अधीन जगजीत सिंह पुत्र मेला निवासी गाँव गाजेवास ने बताया कि उसका विवाह करीब एक महीना पहले बुढलाडा की कविता (23) के साथ हुआ था और वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाईकल पर समाना से गांव वापस जा रहे थे।

कुलारा मोड़ नज़दीक से आ रहे धान के भरे ट्रक ने उसके मोटरसाईकल को टक्कर मार दी, जिस कारण वह और उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े और उसकी पत्नी के ऊपर से ट्रक गुज़र गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिटी थाना प्रमुख सब-इंस्पेक्टर करनवीर सिंह ने बताया पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। ट्रक को कब्ज़े में लेकर चालक खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!