भयानक हादसे ने उजाड़ी परिवार की खुशियां, 28 वर्षीय नौजवान की मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2026 03:50 PM

accident 28 year young man died

डेराबस्सी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28

डेराबस्सी: डेराबस्सी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक वैभव बवेजा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रात लगभग 2:30 बजे हुआ, जब एक परिवार दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की ओर कार में जा रहा था। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जैसे ही कार डेराबस्सी के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक बड़े ट्रक से भारी टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को कार से बाहर निकाल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मामले की जांच दे रहे अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव बवेजा (28) निवासी दिल्ली के रूप में हुई। वैभव अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद वैभव को मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सैक्टर-32 अस्पताल, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, जिस ट्रक से टक्कर हुई, उसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!