सुखबीर बादल के करीबी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कोर्ट में किया पेश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Mar, 2022 07:35 PM

the police tightened the screws on sukhbir badal s close ones

दिढ़बा पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल के करीबी करन घुमाण कैनेडा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो को रोकने और पुलिस के साथ मुठभेड़ के मामले में सुनाम कोर्ट में पेश किया।

संगरूर (प्रिंस): दिढ़बा पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल के करीबी करन घुमाण कैनेडा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो को रोकने और पुलिस के साथ मुठभेड़ के मामले में सुनाम कोर्ट में पेश किया। मतदान दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुहिम दिढ़बा से लहरागागा जा रही थी तो मुख्यमंत्री के रोड शो को दिढ़बा में रोकने पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने वाले दोषी करन घुमाण जोकि सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं, को कल दिढ़बा पुलिस ने काबू किया था।

दिढ़बा के थाना प्रमुख एस.एच.ओ. विजय कुमार ने बताया कि भगवंत मान की चुनावी प्रचार मुहिम दौरान उनके रोड शो को रोकने और पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने के आरोप में पुलिस मुलाजिमों की शिकायत पर पर्चा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने पहले भी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में पुलिस ने करन घुमाण कैनेडा को पकड़ा है और आज उसे सुनाम की अदालत पेश करने के लिए लाया गया। आरोपी करन घुमाण के साथ बात की गई तो उसने कहा कि मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है, मुझे फंसाया गया है। सरकार की तरफ से धक्का किया गया है। पुलिस की तरफ से 7 दिन का रिमांड मांगा गया था परन्तु कोर्ट ने रद्द कर दिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!