धक्केशाही पर उतरी आम आदमी पार्टी, पेशी पर आए लोगों को कोर्ट के अंदर जाने से रोका (Watch Video)

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2026 12:01 PM

aam aadmi party jalandhar court

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के आदेश पर आज जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए आए लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के आदेश पर आज जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए आए लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया। असल में, आम आदमी पार्टी सरकार के आदेश पर पुलिस ने जालंधर कोर्ट की सख्त घेराबंदी कर दी थी। इस दौरान, दूर-दूर से अपनी सुनवाई में शामिल होने आए लोगों को कोर्ट में घुसने नहीं दिया गया। गुस्साए लोगों ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कोर्ट आए एक व्यक्ति ने कहा कि वह जर्मनी से सुनवाई में शामिल होने आया था लेकिन पुलिस उसे कोर्ट में घुसने नहीं दे रही थी। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उस पर क्रिमिनल केस है लेकिन पुलिस उसे जबरदस्ती कोर्ट में जाने नहीं दे रही थी।

गुस्साए लोगों ने कहा कि दमनकारी आम आदमी पार्टी सरकार के बस कुछ ही महीने बचे हैं। लोगों पहले ही इस घटिया सरकार को सत्ता में लाकर पछता रहे हैं। अब लोग बस कुछ महीनों का इंतजार कर रहे हैं और इस घटिया सरकार का पंजाब से निकालने के लिए बेताव हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!