बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत की पेशी, जानें क्या आए आदेश

Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2026 05:24 PM

kangana ranaut court appearance postponed

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत आज मानहानि के एक केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं।

बठिंडा (विजय वर्मा): बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत आज मानहानि के एक केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। मामले की सुनवाई बठिंडा कोर्ट में टल गई है और अब इसकी अगली सुनवाई 25 मार्च को की जाएगी। कोर्ट में लीगल मीटिंग होने के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने दोनों गवाहों को बाउंड कर दिया है और उन्हें 25 मार्च को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

अगली सुनवाई के दौरान किसान सुरजीत सिंह फूल और किसान जसवीर सिंह की गवाही दर्ज की जाएगी, जिसे मामले की कार्रवाई के लिए अहम माना जा रहा है। इस मामले से जुड़े भाजपा सांसद के पासपोर्ट जब्त करने के मुद्दे पर भी अदालत की ओर से फैसला सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेबे महिंदर कौर के वकील रघवीर सिंह बहणीवाल ने बताया कि अदालत ने दोनों गवाहों को 25 मार्च के लिए बाउंड किया है और अगली सुनवाई के दौरान मामले में अहम गवाहियां दर्ज होने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला?

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने बहादुरगढ़ जंडिया गांव की बुजुर्ग महिला माता महिंदर कौर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि महिलाएं 100 रुपये के लिए किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होती हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!