बठिंडा में लुटेरा गिरोह सक्रिय, शहरवासियों में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2026 06:02 PM

robber gang active in bathinda

बठिंडा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाला गिरोह खुलेआम सक्रिय हो गया है और उसकी वारदातों के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामलों ने शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

सोमवार सुबह माल रोड के समीप की एक वायरल वीडियो में चार युवक एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीटते और उसकी जेबें टटोलते नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब लोग सुबह सैर या काम के लिए घर से निकलते हैं। वीडियो में पीड़ित डर के कारण विरोध नहीं कर पा रहे और हमलावर बेखौफ होकर हिंसक व्यवहार करते दिख रहे हैं।

इससे पहले हनुमान चौक और बिरला मिल कॉलोनी क्षेत्र के पास भी एक बुजुर्ग और एक युवक को सुनसान जगह ले जाकर मारपीट व लूटपाट करने का वीडियो सामने आया था। बुजुर्ग बार-बार कहता रहा कि उसके पास कुछ नहीं है, लेकिन आरोपी उसकी बात अनसुनी कर उसे धक्का देते और तलाशी लेते रहे। दोनों घटनाएं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एवं समाजसेवी सोनू महेश्वरी ने बताया कि यह गिरोह खास तौर पर सुबह के समय सक्रिय रहता है और अकेले लोगों को निशाना बनाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

लगातार वायरल हो रहे वीडियो से शहरवासियों में डर का माहौल है। माता-पिता बच्चों को अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं और बुजुर्ग सुबह की सैर पर जाने से भी कतरा रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। थाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!