Punjab के बठिंडा में दूसरी बार बेअदबी, इलाके में बढ़ा तनाव, पुलिस जांच जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Feb, 2026 08:10 PM

second sacrilege incident in punjab s bathinda

जिला बठिंडा के रामपुरा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव फूलेवाला में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटना ने एक बार फिर इलाके को झकझोर दिया है। मंगलवार सुबह गांव के बाहरी इलाके में भक्तों की बाणी के कटे-फटे पन्ने मिलने से पूरे गांव में रोष फैल गया।

बठिंडा (विजय वर्मा) : जिला बठिंडा के रामपुरा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव फूलेवाला में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटना ने एक बार फिर इलाके को झकझोर दिया है। मंगलवार सुबह गांव के बाहरी इलाके में भक्तों की बाणी के कटे-फटे पन्ने मिलने से पूरे गांव में रोष फैल गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब इसी गांव में 8 फरवरी को भी इसी तरह की बेअदबी की वारदात हो चुकी थी, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों गहराता जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपीडी जस्मीत सिंह, डीएसपी डी संदीप सिंह तथा सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध पहलुओं की पड़ताल शुरू की।
गांव निवासी भरपूर सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भक्तों की बाणी के पन्ने फाड़कर गांव की दूसरी तरफ फेंक दिए गए थे, जिस पर थाना फूल में मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने फिर से गांव के बाहरी क्षेत्र में कटे-फटे पन्ने पड़े देखे, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाएं किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती हैं, जिससे गांव का माहौल खराब किया जा रहा है।

एसपीडी जस्मीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने फिलहाल जांच का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!