जालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा, नामी Medical Store के संचालक की मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 15 Nov, 2024 11:30 AM

the owner of a famous medical store was burnt alive

लंधर से गत देर रात एक नामी मेडिकल स्टोर संचालक की जिंदा जलकर मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: जालंधर से गत देर रात एक नामी मेडिकल स्टोर संचालक की जिंदा जलकर मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में वीरवार को आधी रात घर में आग लग गई जिसके चलते मेडिकल संचालक अतुल सूद की दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा घटना में 2 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान पत्नी भी झुलस गई। वहीं बता दें कि अतुल सूद का राजनीतिक में डंका बजता था। मृतक अतुल तीन बच्चों का पिता था और वह कंपनी बाग एक मेडिकल स्टोर चलाता था। 

Jalandhar Medical store owner

वहीं बताया जा रहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना दौरान दमकल विभाग का कर्मचारी भी गभीर घायल हो गया। उसके हाथ पर शीशा टूट कर गर गिया। घटना की सूचना मिलते थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

वहीं आशंका जताई जा रही है आग घर में ज्योत से लगी है। आग लगने से घर के अंदर से जोर-जोर से धमाकों की आवाज आई तो तुरंत कर्मचारी बाहर निकले। उन्हें घर के अंदर से धुआं उठता नजर आया। कर्मचारी भगत सिंह और जगदीश वहां से भागे मगर रामलाल वहीं पर फंस गया जिसे सीढ़ी लगाकर बचाया गया। वहीं जब आग पर काबू पाया गया और दकमल विभाग के कर्मचारी घर के अंदर गए तो अतुल का शव बरामद हुआ। वहीं पुलिस जांच जारी है। मृतक अतुल सूद के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही अगली कार्रवाई जांच में लाई जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!