शराबी केयर टेकर से परेशान लड़कियां पहुंची थाने, बोली जिस्मफरोशी की कर रहा है ऑफर

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2020 10:09 AM

the girls reached the police station spoke to the police

थाना परिसर में देर शाम पहुंची 4 युवतियों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें शराबी व्यक्ति से बचाया जाए, क्योंकि वह उन्हें देह व्यपार के धंधे में डालना चाहता है

जालंधर: थाना परिसर में देर शाम पहुंची 4 युवतियों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें शराबी व्यक्ति से बचाया जाए, क्योंकि वह उन्हें देह व्यपार के धंधे में डालना चाहता है। पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख के उजाला नगर बिजली दफ्तर के पास किराए पर रहने वाली चारों युवतियों ने बताया कि वह अपने परिवार वालों के साथ क्वाटरों में रहती हैं। क्वाटर मालिक भूपिंदर कुमार का साथी क्वाटरों की देखभाल का काम करता है, लेकिन कुछ दिनों से वह क्वाटरों में रहने वाली युवतियों पर बुरी नजर रखने लगा था। एक युवती ने तो यह आरोप भी लगाए कि उक्त केयर टेकर शराब के नशे में युवती को देह व्यापार के धंधे में उतारने व पैसों की लालच तक देने लगा था।

विरोध करने पर वह विवाद करता और बोलता कि यह उन पर झूठे केस दर्ज करवा देगा। थाने पहुंचे भूपिंदर ने कहा कि वह क्वाटर में आज पहुंचा तो युवतियों ने उन्हें सारी बात बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को यह बात बताना उचित समझा। वहीं थाना 5 के एस.एच.ओ. रविंदर कुमार का कहना है कि मामले की जांच हो रही है और महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!