अध्यापक की शर्मनाक करतूत, लड़की को अश्लील वीडियो दिखा की ये घिनौनी हरकत

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Apr, 2021 07:41 PM

teacher showing vulgar videos to the girl this disgusting act

सोमवार को उनकी लड़की स्कूल में अध्यापक से ट्यूशन पढ़ने आई थी, जहां उसने बाकी विद्यार्थियों को भेज दिया और इसको जबरन अश्लील...

फगवाड़ा (हरजोत): प्राइवेट स्कूल के अध्यापक की तरफ से एक छात्रा की जबरन अश्लील फ़िल्म दिखाने पर लड़की के मां-बाप की तरफ से स्कूल पहुंच कर इसका तीखा विरोध किया गया। घटना की सूचना मिलते ही ऐस.ऐच.ओ. सिटी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और उक्त अध्यापक को हिरासत में ले लिया। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी लड़की स्कूल में अध्यापक से ट्यूशन पढ़ने आई थी, जहां उसने बाकी विद्यार्थियों को भेज दिया और इसको जबरन अश्लील फ़िल्म दिखाने की कोशिश की। जिसकी सूचना उसने अपने घर वालों को दे दी।

PunjabKesari
मिली जानकारी के मुताबिक विकास कुमार नाम का अध्यापक हिमाचल प्रदेश का निवासी है और एक प्राइवेट स्कूल फगवाड़ा में बच्चों को पढ़ा रहा था। कई अभिवावक निजी स्कूल में इकठ्ठा हो गए और अध्यापक की जमकर मारपीट की और उसका मुंह काला कर दिया। लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि यह अध्यापक स्कूल में पढ़ाने के बहाने लड़की को अश्लील फिल्में दिखा रहा था और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, जिसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी। 

जब इस बारे में स्कूल प्रबंधकों के साथ बातचीत की तो स्कूल प्रिंसिपल कुसुम ने बताया कि बेटी चाहे किसी की भी हो उसकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी बनती है, इसी के चलते उन्होंने तुरंत अध्यापक को स्कूल से निकाल दिया है। वहीं प्रिंसिपल को जब पूछा गया कि पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल बंद किए गए हैं तो प्रिंसिपल ने बताया कि वह स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास लगाने के लिए आई थी। मौके पर पहुंचे ऐस.ऐच.ओ. नवदीप सिंह ने सभी मामले की जांच शुरू कर दी और अध्यापक को थाना सिटी ले गए, जहां आगे की कार्यवाही जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!