BOCW लेबर फंड पर भगवंत सरकार का खुलेआम दिनदहाड़े डाका: तरुण चुघ

Edited By Kamini,Updated: 26 Sep, 2026 05:01 PM

tarun chugh

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के Building and Other Construction Workers Welfare Fund को लेकर भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए निर्धारित धनराशि को दूसरी...

पंजाब  डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के Building and Other Construction Workers Welfare Fund को लेकर भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए निर्धारित धनराशि को दूसरी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास श्रमिकों के साथ धोखे के आरोपों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि BOCW फंड निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी जरूरतों के लिए निर्धारित है।

तरुण चुघ ने कहा कि यह पंजाब सरकार के सामान्य बजट का पैसा नहीं है, जिसे सरकार अपनी मर्जी से किसी अन्य योजना में इस्तेमाल कर सके। यह निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए निर्धारित धन है। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि श्रमिकों के लिए निर्धारित इस फंड को दूसरी योजनाओं से जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि जिस पैसे का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है, उस पर किसी अन्य योजना के लिए नजर डालना गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर पंजाब सरकार को अपनी योजनाएं चलानी हैं, तो उसके लिए अपने बजट से धन का प्रावधान किया जाना चाहिए, न कि श्रमिकों के लिए निर्धारित फंड को इस्तेमाल करने का प्रयास किया जाए।

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का हस्तक्षेप और केंद्र सरकार द्वारा उठाई गई आपत्तियां इस मामले को और गंभीर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के पैसे की सुरक्षा और BOCW फंड के निर्धारित उद्देश्य का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा पंजाब सरकार को पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को पंजाब के निर्माण श्रमिकों को जवाब देना होगा कि उनके हक के पैसे को दूसरी योजनाओं के लिए इस्तेमाल करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। श्रमिकों की मेहनत की कमाई को राजनीतिक प्रचार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!